Audio Fiction Dot C O Dot U K
A library of fiction podcasts, including audio dramas, books and RPG actual plays.

Meri Mummy Ki Love Story


35 episodes

Web <link> from RSS feed:

https://meri-mummy-ki-love-story.simplecast.com

Database link:

https://meri-mummy-ki-love-story.simplecast.com

RSS Feed:

https://feeds.megaphone.fm/HTMEDIALTD7391202166

Creator from RSS feed: livehindustan - HT Smartcast

Database Creators: livehindustan - HT Smartcast

HTSmartcast


Synopsis:

शीना की मम्मी रोमा तिहाड़ जेल में सजा काट रही हैं। ऐसा क्या कर दिया है रोमा ने, जो उनकी लव स्टोरी एक क्राइम थ्रिलर बन कर रह गई है? चौदह साल की शीना खोलेगी अपनी डायरी के वो पन्ने, जो आपको ले जाएगा रोमा और कंवलजीत की धमाकेदार, क्राइम से सराबोर प्रेम कहानी के रोलर-कोस्टर सफर पर... इस काल्पनिक कहानी को हिंदुस्तान की एक्सेक्यूटिव एडिटर जयंती रंगनाथन ने लिखा और होस्ट किया है ये पॉडकास्ट लाइव हिंदुस्तान की प्रस्तुति है।


Language: हिन्दी

Format: Audio Book

Continuity: Serial

Writing: Scripted

Voices: Solo

Genres: Thriller and Psychological, Crime and Mystery

Not tagged: [Maturity] [Country of origin] [Transcript]

Click here to update these tags.



Episodes:

एक कहानी बाकि है

Thu, 02 Nov 2023 11:22:16 -0000

मा सरकारी अस्पताल में है और उसने नानी और शीना को मिलने बुलाया है। शीना यह जान कर चौंक जाती है कि मम्मी को उसके और बंटी के इश्क के बारे में पता है। रोमा कहती है कि उसने ही शीना के पापा सत्तू को उससे मिलने भेजा था। रोमा नहीं चाहती कि वो भी उसकी तरह क्रिमिनल बने। और शीना क्या चाहती है? अपनी मम्मी की लव स्टोरी जैसा कुछ या अपने लिए एक बेहतर जिंदगी? Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices


साल 2023

Thu, 26 Oct 2023 07:08:06 -0000

शीना अब अठारह साल की हो गई है। रोमा पिछले चार साल से दिल्ली के तिहाड़ जेल में है। शान वहीं रहता है और एक नंबर का बदमाश हो गया है। शीना ने बारहवीं कर ली है और उसे अपने इलाके में रहने वाले मोबाइल रिपेयर शॉप में काम करने वाले बंटी से इश्क हो गया है। वो उसके साथ मुंबई जा कर एक नई दुनिया बसाना चाहती है। Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices


कौन कर रहा है खेल?

Tue, 17 Oct 2023 09:16:59 -0000

माइक की गाड़ी में हनी सिंह नानी से मिलने आया है। शीना देखती है कि दोनों साथ में जाम छलका रहे हैं और किसी बात पर डील कर रहे हैं। शीना यह बात नानी को बताती है। नानी गुस्से में विम्मो के घर पहुंचती है। हनी उन्हें देख कर भाग जाता है। पर विम्मो नानी गिल्ट के मारे जान दे देती है। Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices


जो हुआ, सो हुआ

Thu, 12 Oct 2023 10:53:35 -0000

रोमा को हनी ने फंसा दिया है और वो जेल चली गई है। माफिया क्वीन पकड़ी गई। न्यूज चैनल वालों ने नानी और शीना का जीना मुश्किल कर दिया है। आखिरकार शीना एक दिन विम्मो नानी से मिलने घर से निकलती है। उनके घर के सामने एक जानी-पहचानी गाड़ी देख कर चौंक जाती है। Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices


ना आगे ना पीछे

Fri, 06 Oct 2023 13:51:30 -0000

शीना अकेली परेशान है।पर उसे लेने निर्मल नानी और विम्मो नानी वहां आते हैं। रोमा ने उन्हें फोन करके आने को कहा था। शीना नानी के साथ वापस दिल्ली आ जाती है। हनी सिंह नानी को रोमा को पता जानने और पैसे के लिए परेशान कर रहा है। नानी उसे डांट कर भगा देती है। और हनी इसका बदला ले लेता है। Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices


आखिर से शुरू हुआ सफर

Tue, 03 Oct 2023 10:14:12 -0000

वो डेड बॉडी कंवल जीत की है। वहां रोमा भी आई है शान के साथ। शीना अपनी मम्मी और शान के साथा ढाबे के कमरे में जाती है। रोमा परेशान है पैसों के लिए और वो चाहती है कि कंवलजीत ने जो काम अधूरा छोड़ा है उसे वो पूरा करे। रात गुजरते-गुजरते रोमा फिर से शीना को वहां अकेले छोड़ कर निकल जाती है। Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices


भाग डीके भाग

Fri, 29 Sep 2023 09:48:34 -0000

शीना जिद करती है कि उसे अपनी मम्मी रोमा से मिलना है। हनी सिंह उसे जालंधर शहर के बाहर झिलमिल ढाबे में ले जाता है। यह वही जगह है जहां रोमा उन सबको चंडीगढ़ से निकलने के बाद ले जाने वाली थी। ढाबे में शीना इंतजार कर रही है। आधी रात को वहां कई सारी गाड़ियां आती है और एक गाड़ी से स्ट्रेचर में सफेद कपड़े में लिपटी बॉडी निकलती है। Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices


हादसों का गुलदस्ता

Fri, 22 Sep 2023 10:43:28 -0000

हनी खबर ले कर आया है कि कंवल को गोली लगी है और पुलिस उसे ले कर अस्पताल गई है। हनी उससे मिलने जा रहा है और शीना जिद करती है कि वो भी अपने पापा से मिलने जाएगी। अस्पताल के बाहर ट्रैफिक जाम लगा है। पता चलता है कि वहां कोई कांड हो गया है। Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices


वो बात और वो रात

Tue, 19 Sep 2023 05:30:00 -0000

खबर आई कि रोमा का एक्सीडेंट हो गया है। हनी सिंह शीना से कहता है कि वो दोनों नानियों को ले कर जालंधर चली जाए। वो वहीं उनसे मिलेगा। नानी को जब रोमा के एक्सीडेंट के बारे में पता चलता है तो वो शीना से बहुत नाराज होती है। दूसरी तरफ हनी फोन करके बताता है कि खबर अच्छी नहीं है। Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices


वो सुबह नहीं रात थी

Thu, 14 Sep 2023 13:14:18 -0000

नानी परेशान हैं कि रोमा का कुछ पता नहीं चल पा रहा। हनी सिंह उन सबको वापस अमृतसर अपने घर बुलाता है, कहता है रोमा जब भी आएंगी, यहीं आएंगी। फिर वो शीना को ऐसी बात बताता है कि वो बुरी तरह डर जाती है। Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices


गली वाली बात

Thu, 07 Sep 2023 05:30:00 -0000

हनी सिंह के यहां पुलिस का छापा पड़ता है। पुलिस को शक है कि हनी सिंह ने अपने घर में ड्रग्स छिपा रखा है। हनी सिंह नानी से कहता है कि कुछ दिनों के लिए वो कहीं और रहने चली जाएं। Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices


लव के लिए कुछ भी करेगा

Thu, 31 Aug 2023 10:16:34 -0000

कंवल जीत को पुलिस से गिरफ्तार कर लिया है। रोमा कहां है, किसी को नहीं पता। नानी विम्मो नानी की मदद लेती है और शीना के साथ रोमा से मिलने निकल पड़ते हैं अमृतसर, हनी सिंह के घर। Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices


एक और एक तीन

Thu, 24 Aug 2023 09:45:00 -0000

शब्बो शीना को छोड़ने के नानी से तीन लाख रुपए मांगती है। कुछ देर में उसके पास एक फोन आता है और शब्बो डर जाती है। शीना नानी के पास लौट आती है। अब वो समझदार होती जा रही है। पर फिर नानी के पास ऐसी खबर आती है कि सब ऊपर से नीचे हो जाता है। Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices


डर लगे तो

Thu, 17 Aug 2023 10:55:00 -0000

शीना अपनी मम्मी रोमा से मिलने अकेली मेट्रो में फरीदाबाद चल पड़ती है। उसका यह छोटा सा एडवेंचर बहुत भारी पड़ गया। फंस गई वह शब्बो के चंगुल में। कौन बचाएगा शीना को? Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices


जिद के मारे

Tue, 25 Jul 2023 10:03:07 -0000

मम्मी के जाने से शीना खूब नाराज हो गईं। जब जाना ही था तो छोटे भाई को ले कर आईं क्यों? बस शीना ने निर्णय ले लिया कि उसे किसी भी हाल में आज ही मम्मी से मिलना है। पूछना है कि वो उसे छोड़ कर क्यों गई? इस चक्कर में शीना ने बहुत बड़ा रिस्क ले लिया। क्या वो बुरी तरह फंसने वाली है? Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices


अक्ल चली साइकिल पर

Thu, 20 Jul 2023 06:45:04 -0000

शीना के लिए एक सरप्राइज था। मम्मी घर आईं थी शीना के छोटे भाई शान को लेकर। शीना बहुत खुश थी। आखिरकार उसका सपना पूरा जो हुआ था। पर उसकी यह खुशी ज्यादा समय तक नहीं रही। Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices


नानी तेरी मोरनी को

Thu, 13 Jul 2023 08:13:17 -0000

वो जो आदमी नानी को ले कर गया था, अब शीना को लेने आया है। शीना उस आदमी को पुलिस को पकड़वा देती है। बाद में पता चलता है कि वो तो कंवल का आदमी था। नानी बहुत गुस्सा है शीना से। कैसे मना पाएगी नानी को शीना? Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices


और फिर वो आदमी

Tue, 11 Jul 2023 11:37:40 -0000

आखिरकार गुड न्यूज आ ही गई। शीना बन गई दीदी। रोमा को बेटा हुआ है। शीना अपने छोटे भाई नाम शान रखती है। इस बीच एक दिन शीना स्कूल से आती है तो नानी को घर से गायब पाती है। वो डर जाती है और पुलिस में जा कर रिपोर्ट कर देती है। किसी ने नानी का अपहरण तो नहीं कर लिया? Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices


मुश्किल रास्ते

Thu, 06 Jul 2023 12:04:03 -0000

रोमा इतनी परेशान है कि वो घर छोड़ कर चली जाती है। उसे लगता है कि इस वक्त कंवल को उसकी जरूरत है। कई दिनों बाद वो शीना और नानी के लिए तोहफे और पैसे भेजती है। लगता है जैसे सब ठीक हो जाएगा। Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices


खतरे में कंवल

Tue, 04 Jul 2023 09:37:21 -0000

घर में रोमा परेशान है और बाहर कंवल। कंवल शीना को फोन करके कहता है कि उसकी जिंदगी खतरे में है। शीना को उसका आखिरी काम करना होगा, वो काला बैग ले कर कनाट प्लेस में कंवल के भेजे आदमी को देना होगा। लेकिन वो बैग है कहां? Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices


मैं-मैं और तू-तू

Wed, 24 May 2023 18:30:00 -0000

नानी काले बैग के माल के बदले विम्मो से पांच लाख रुपए ले कर आई हैं। वो प्लान कर रही हैं कि रोमा और शीना दुबई चली जाएं। वहां वो दोनों सेफ रहेंगी। पर रोमा कंवलजीत को छोड़ कर बाहर जाने से मना कर देती हैं। Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices


कुश्ती वाले दिन

Tue, 23 May 2023 15:02:29 -0000

शीना और रोमा नानी के पास लौट तो आए हैं, पर नानी को वो काला बैग डरा रहा है। उन्हें लग रहा है कि इस बैग की वजह से कहीं रोमा पर कोई मुसीबत ना आ जाए। वो चल पड़ती है विम्मो से एक डील करने। Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices


जो हुआ, सो हुआ

Wed, 17 May 2023 18:30:00 -0000

रोमा के बहुत मनाने पर शीना काम करने को मान जाती है। होटल के कमरे में मम्मी एक काला बैग ले कर आई है, उसे लेने एक आदमी आता है। पर जब वो बैग के बदले में एक लाख रुपए नहीं देता, तो शीना उसके हाथ से बैग छीन लेती है। इतनी डेयरिंग कैसे हो गई शीना? Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices


बुद्धू की कद्दू

Mon, 15 May 2023 18:30:00 -0000

शीना के बर्थडे पर नानी उसे नया मोबाइल गिफ्ट में देती है। वो धीरे-धीरे नानी के घर में एडजस्ट कर रही है, पढ़ाई पर ध्यान दे रही है कि एक दिन सुबह-सुबह रोमा उससे मिलने स्कूल आती है और उसे ले जाती है एक होटल में। मम्मी उससे ऐसा काम करने को कहती हैं, जिसे शीना बिलकुल नहीं करना चाहती। क्या है वो काम? Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices


मम्मी-शम्मी दी नानी

Thu, 04 May 2023 01:30:00 -0000

विम्मो नानी के घर से निकल कर शीना अपनी नानी के घर आ गई है। रोमा चली गई है कंवलजीत के साथ अपना घर बनाने। क्या होता है जब शीना को पता चलता है कि वो उसकी नानी थी, जिसने विम्मो नानी से मम्मी की चुगली की थी। Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices


चुड़ैल का घर

Thu, 20 Apr 2023 08:53:00 -0000

हॉस्पिटल से रोमा और शीना नानी के घर ना जा कर विम्मो के घर रहने जाते हैं। विम्मो के दिए पैसे साथ ले कर, जो वो शीना के कपड़े के बैग में छिपा देती है। विम्मो नानी चाहती हैं कि रोमा उनके साथ काम करें। रोमा नहीं करना चाहतीं और तय करती है कि अपनी बेटी के साथ वहां से निकल जाएगी। लेकिन वो पैसों वाला बैग तो वहां है ही नहीं... Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices


पैसा ये पैसा

Thu, 13 Apr 2023 08:28:19 -0000

शीना के हाथ में विम्मो नानी के भेजे नोट देख कर नानी गुस्से से आगबबूला हो जाती हैं। पर रोमा वो पैसे रखना चाहती है। मां-बेटी में झगड़ा होता है और रोमा पहुंच जाती है हॉस्पिटल। Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices


पैसा फेंक, तमाशा देख

Thu, 06 Apr 2023 14:39:47 -0000

विम्मो नानी को नानी का गला पकड़ते देख लिया था शीना ने। लेकिन नानी थीं कि ये बात दबाने की कहने लगीं। शीना इसका जवाब पाने रघु के साथ चली गई विम्मो के घर। शातिर विम्मो ने उसके हाथों में ऐसा क्या दे दिया कि शीना डर गई? Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices


बातों की भेलपुरी

Fri, 31 Mar 2023 09:40:35 -0000

नानी की पुरानी दोस्त और पार्टनर विम्मो नानी को पता चल गया कि रोमा मां बनने वाली है। उसके घर आने पर नानी क्यों हुईं नाराज? विम्मो ने ऐसा क्या कर दिया कि शीना घबरा गई? Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices


दौड़ा दौड़ा भागा रे

Wed, 22 Mar 2023 10:27:18 -0000

पुलिस कंवलजीत के पीछे थी। रोमा बच बचा कर गाड़ी में नानी और शीना के साथ निकल पड़ी। पीछे रह गए भोला और लॉकर की चाबी। क्या है इस चाबी का राज? Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices


लाइफ के गोलगप्पे

Thu, 16 Mar 2023 04:45:00 -0000

शीना को अपनी प्रेग्नेंट मम्मी के पास चंडीगढ़ जाना था। साथ में चल पड़ीं नानी। न जाने कितने सियापे उनका इंतजार कर रहे थे। Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices


जिंदगी के हसीन हादसे

Thu, 09 Mar 2023 10:21:00 -0000

रोमा घर छोड़ कर चली गई है। शीना को पता चलता है कंवलजीत उर्फ जिमी का राज। पुलिस उसे ढूंढ रही है। पर क्यों? Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices


जिम शिम वाला लव

Thu, 02 Mar 2023 13:47:28 -0000

मम्मी की लाइफ में कोई आ गया है। शीना की मम्मी रोमा को मोहल्ले के जिम ट्रेनर हट्टे कट्टे कंवलजीत से इश्क हो गया है। लेकिन नानी बन बैठी हैं विलेन Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices


ना आगे कुछ, ना पीेछे

Thu, 23 Feb 2023 08:52:24 -0000

शीना को पता लग जाता है कि घर में और कोई नहीं, उसका पापा सत्तू आया था, जिसके बारे में उसे कुछ नहीं पता। शीना अपने पापा को याद करते हुए पहुंच जाती है अपने बचपन में Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices


टेढ़ी मेढ़ी मेरी कहानी

Thu, 16 Feb 2023 07:34:05 -0000

शीना को अपनी मम्मी से मिलने तिहाड़ जेल जाना है। पर घर में ऐसा कौन आ गया है कि नानी अपना प्लान बदल देती है? जानिए मेरी मम्मी की लव स्टोरी पॉडकास्ट के इस एपिसोड में। Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices